1212 1122 1212 22/112 बह्र पर ग़ज़ल और तक़्तीअ

Achyutam Yadav
0

1212 1122 1212 22/112 बह्र पर ग़ज़ल और तक़्तीअ


1212 1122 1212 22/112 

कभी भी कोई भी ज़ुल्मी मुझे बशर न लगे
और इस नज़रिये को मेरे कभी नज़र न लगे

अगर नदी के भयानक भँवर से डर न लगे
तो फिर नदी को भी तैराक बे-हुनर न लगे

लगा के दाँव पे डर हारनी है ये बाज़ी
मैं चाहता हूँ कि मुझको अब और डर न लगे

ये क्या तिलिस्म-ए-सहर है या फिर कोई धोका
कि रात रात ही है ऐसा रात-भर न लगे

बहुत ज़रूरी है फ़य्याज़ों का यहाँ रहना
दुआ है मुझको तेरी उम्र उम्र-भर न लगे

मैं इसलिए भी हूँ किरदारों का बहुत मोहताज
कि अगली नस्लों को ये क़िस्सा मुख़्तसर न लगे

 - अच्युतम यादव 'अबतर'




ग़ज़ल की तक़्तीअ

नोट : जहाँ कहीं भी मात्रा गिराई गई है वहाँ underline करके दर्शाया गया है।


कभी भी को / ई  भी ज़ुल्मी / मुझे बशर / न लगे
1212 / 1122 / 1212 / 112

और इस नज़रि / ये को मेरे / कभी नज़र / न लगे
1212 / 1122 / 1212 / 112
अलिफ़ वस्ल - और + इस  = अरिस (12)


अगर नदी / के भयानक / भँवर से डर / न लगे
1212 / 1122 / 1212 / 112

तो फिर नदी / को भी तैरा / क बे-हुनर / न लगे
1212 / 1122 / 1212 / 112


लगा के दाँ / व पे डर हा / रनी  है  ये / बाज़ी
1212 / 1122 / 1212 / 22

मैं चाहता /  हूँ  कि मुझको / अब और डर / न लगे
1212 / 1122 / 1212 / 112
अब + और = अबौर (121) 


ये क्या तिलिस् / म-ए-सहर है / या फिर कोई / धोका
1212 / 1122 / 1212 / 22

कि रात रा / त ही है ऐ / सा रात-भर / न लगे
1212 / 1122 / 1212 / 112


बहुत ज़रू / री  है  फ़य्या / ज़ों का यहाँ / रहना
1212 / 1122 / 1212 / 22

दुआ  है  मुझ / को तेरी उम् / र  उम्र-भर / न लगे
1212 / 1122 / 1212 / 112


मैं इसलिए / भी  हूँ  किरदा / रों का बहुत / मोहताज
1212 / 1122 / 1212 / 22(+1) 

कि अगली नस् / लों  को ये क़िस् / सा  मुख़्तसर न लगे
1212 / 1122 / 1212 / 112

कुछ ज़रूरी बातें :

1. आख़िरी रुक्न 22 को किसी भी मिसरे में 112 भी ले सकते हैं।  

2. किसी भी बह्र में आख़िरी रुक्न के अंत में +1 लेने की छूट रहती है। इसकी कोई लिमिट नहीं है आप चाहें तो पूरी ग़ज़ल में ये छूट ले सकते हैं।  

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default

About Us

Welcome to Shergoi. Here, we share authentic works of both modern and classical poets, along with helpful writing tips for poetry lovers and aspiring writers. Shergoi was started with the aim of preserving and celebrating the rich culture, beauty, and legacy of Urdu poetry for today’s generation.
To Top